लोहार टोला में 2 मार्च को रात के 12:30 बजे किया जाएगा होलिका दहन, डांडा पूजा कल

भास्कर न्यूज | रामगढ़ शहर के लोहार टोला में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन किया जाएगा। इसे लेकर श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मन्दिर व धर्मशाला संस्था के अध्यक्ष विमल बुधिया की अध्यक्षता में संस्था की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इसमें, हर वर्ष की तरह होली पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं, संबंधित सभी विधियां विधिवत और धूमधाम से किया जाएगा। अध्यक्ष विमल बुधिया ने बताया की रामगढ़ नगर के लोहार टोला में होलिका दहन मैदान में हर वर्ष संस्था द्वारा होलिका दहन कार्यक्रम किया जाता है। इसमें हजारों की संख्या में लोग आकर पूजा करते है। जिसे इस वर्ष भी पूर्व की भांति की जाएगी। इसके तहत एक मार्च की शाम 4 बजे लोहार टोला के होलिका दहन स्थल में डांडा पूजन की जाएगी। वहीं, 2 मार्च की रात्रि 12.30 बजे होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन शाम 6.30 बजे से श्री मारवाड़ी धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष विमल बुधिया, मंत्री मुरारी लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार गोयल, सुनील गोयल, मनोज मित्तल, सांवर अग्रवाल, महावीर खंडेवाल, नरेश अग्रवाल, संजीव बेरलिया और जगदीश प्रसाद गोयल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *