वक्फ बिल के विरोध में काली पट्‌टी बांधकर पढ़ी नमाज:मुस्लिम बोले- बिल गलत; बीजेपी विधायक ने कहा- राजनीति करने वालों को दर्द हो रहा

वक्फ बोर्ड बिल गलत लाया गया है। हमारे उलेमा ए दीन ने काली पट्टी बांधकर इसका विरोध करने के लिए कहा है। यह कहना है भोपाल के अरबाज मिर्जा का, जो काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने मस्जिद पहुंचे। अरबाज की तरह ही सभी मुस्लिम धर्मावलंबी काली पट्‌टी बांधकर रमजान के आखिरी शुक्रवार यानि आज जुमे की नमाज में शामिल हुए। ये सभी वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का विरोध कर रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इसकी अपील की थी। भोपाल और नर्मदापुरम में भी मुस्लिम समाज के सदस्यों ने बांह पर काली पट्‌टी बांधकर नमाज पढ़ी। ‘मोदी जी ने गरीब मुसलमानों का सोचा तो क्या गलत किया’
इस विरोध प्रदर्शन पर हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- वक्फ की जमीन से केवल दो-चार-दस परिवार पलते रहें, इससे काम नहीं चलेगा। करोड़ों मुसलमान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, पंक्चर की दुकान, हाथ ठेला, कबाड़ी का धंधा कर रहे हैं। उनके पास शिक्षा का, इलाज का साधन नहीं, रहने को मकान नहीं है। अगर मोदी जी ने उन गरीब मुसलमानों का सोचा तो क्या गलत किया? ‘जिनके पेट में दर्द, उनको हाजमा की गोली दी जाएगी’
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- अब जिनके पेट में दर्द होगा, उन्हें हाजमा की गोली दी जाएगी। लेकिन गरीबों का कल्याण जरूर होगा। मुसलमानों की ईद आ रही है, यह तो शायद मीठी ईद है तो मीठा खाओ। मीठा बोलो और दूसरों के भविष्य के बारे में मीठा सोचो। जानिए नमाजियों ने क्या कहा…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *