वक्फ बिल पर बोले मंत्री कन्हैयाल लाल:अब लोगों की संपत्तियां वापस आएगी, इस बार पानी के लिए प्रदर्शन नही होने देंगे, समाधान करेंगे

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी भू-जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि वकफ बिल बहुत जरूरी और इंपॉर्टेंट था। क्योंकि कई संपत्तियां थी उनपर कई लोग बोर्ड के नाम पर कब्जा करके बैठे थे। उनका दुरुपयोग कर रहे थे। आने वाले समय में देश के लोगों की संपत्तियां वापस आएगी। कोटा दौरे पर आए मंत्री कन्हैयालाल ने कोटा में पेयजल से जुड़े मामले को लेकर बूंदी-कोटा के अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक कल्पना देवी, संदीप शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बिल बहुत पहले आ जाना चाहिए था,​​​​ देर आए दुरुस्त आए मीडिया से बातचीत में मंत्री कन्हैयाल लाल ने कहा कि सरकार द्वारा बहुत अच्छा कानून पास किया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी पूरी टीम को राजस्थान की जनता की तरफ से तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।उन्होंने कहा यह बिल बहुत पहले आ जाना चाहिए था। लेकिन देर हुई, बाकि देर आए दुरुस्त आए। ये बिल मुसलमानों के हित में है। पुराने कई जो कब्जाधारी थे, वक्फ की संपत्ति को बेचकर अपना पेट भर रहे थे। कई लोगों के पास 100 से 200 करोड़ की संपत्ति थी। उन लोगों को ही तकलीफ हुई है। ये वही लोग, कई गुमराह कर रहे हैं। ये बिल सबके हित में है। पूरे भारत की जनता के हित में है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण का काम किया उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा- मंत्री कन्हैयालाल ने कहा कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण का काम किया है। एक वर्ग विशेष का काम किया, वोट की खातिर राजनीति की है। बाकि जनता सब जान चुकी है। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ अपने वोट बैंक को साधने का काम करती है। और अब तो उसका वोट बैंक भी जान चुका कि कांग्रेस हमें गुमराह करती है। गर्मी में कहीं पर भी पानी की दिक्कत नहीं आने देंगे मंत्री ने कहा गर्मी के समय हर व्यक्ति को पीने का पानी मिले इसको लेकर कोटा बूंदी जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। इस बार गर्मी में कहीं पर भी पानी की दिक्कत नहीं आने देंगे। चाहे ट्यूबवेल लगाने पड़े या पुरानी लाइन बदलना पड़े, कहीं पर टैंकर से पानी सप्लाई करना पड़े। सरकार ने उसकी तैयारी कर ली है। पुरानी पाइपलाइन बदलने के प्रपोजलों को सेंशन दे दी है। किसी भी कंडीशन में 15 अप्रैल के पहले पूरे सिस्टम को सुधार कोटा को लेकर अमृत 2 योजना के तहत 400 करोड रुपए का एस्टीमेट बनायादेंगे। कोटा को लेकर अमृत 2 योजना के तहत 400 करोड रुपए का एस्टीमेट बनाया उन्होंने कहा कि कोटा को लेकर अमृत 2 योजना के तहत 400 करोड रुपए का एस्टीमेट बनाया है। उसके टेंडर लगाए जा रहे हैं। आने वाले समय में यहां एक्स्ट्रा फिल्टर प्लांट भी बना रहे हैं। जिन कॉलोनी में लाइन नही, टैंकरों से पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसके लिए हम पानी टंकिया बना रहे हैं। पानी की नई लाइन भी डाल रहे हैं। आने वाले साल में कोटा में पानी से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान कर देंगे। दोषी पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे मंत्री ने कहा कि कोटा में पानी की कमी नहीं है। उत्पादन भी अच्छा हो रहा है। अच्छा सिस्टम होते हुए भी यहां पर लोगों को तकलीफ है। इसमें जिम्मेदारों के खिलाफ जांच करवाई है। दोषी पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कल तक आपको बता देंगे कि किस अधिकारी खिलाफ जांच की है उनके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे। इस बार कही भी धरने प्रदर्शन नही होने देंगे जो-जो कमियां हैं। उनमें सुधार करते हुए आने वाले समय में दिक्कत नहीं आने देंगे। कोटा शिक्षा नगरी है, आने वाले समय में कोटा आगे बढ़ेगा। यहां एयरपोर्ट भी आ रहा है, कोटा आईटी हब बनने वाला है। कोटा पर पूरे भारत की नजर है। कोटा की जरूरत को देखा तभी हमने 400 करोड रुपए सैंक्शन किए हैं। जितनी पापुलेशन अभी है उससे भी अगर डबल पापुलेशन हो उसके लिए हम पानी की व्यवस्था करेंगे इतना सिस्टम सुधार का काम हम कर रहे हैं। इस बार कही भी धरने प्रदर्शन नही होने देंगे। जहां समस्या होगी वहां समाधान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *