जिले के शासकीय हाई स्कूल वझर में शनिवार को 64 स्टूडेंट्स को साइकिल वितरण की गईं। दोपहर 1.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पानसेमल विधायक श्याम बरडे पहुंचे। प्राचार्य और स्टाफ ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। विधायक ने कहा, हमारी सरकार हर गांव हर व्यक्ति के हितों को देखते हुए हर रोज नई-नई योजनाएं बना रही है। स्कूल के बच्चों के लिए निशुल्क साइकिल, ड्रेस, किताबें, आवास सुविधा उपलब्ध कराने का काम सरकार कर रही है। ताकि यह बच्चे जो देश का भविष्य हैं, उनको उनकी इच्छा अनुसार पढ़ने का अवसर मिले। बच्चों को समय से स्कूल और घर आने-जाने की व्यवस्था स्वरूप निशुल्क साइकिल देकर की जा रही है। विधायक ने 64 छात्र-छात्रओं को साइकिल बांटी। कार्यक्रम में ग्रामवासी भी मौजूद रहे।


