धमतरी| वट सावित्री व्रत 26 मई को किया जाएगा। विप्र विद्वत परिषद धमतरी के मीडिया प्रभारी पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि यह दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। व्रत का पूजन मध्यान्ह में किया जाता है। इस समय अमावस्या तिथि प्राप्त हो रही है। इसलिए 26 मई को व्रत करना उचित रहेगा। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुहाग की सलामती के लिए करती हैं। तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति है, लेकिन यह तिथि देव पंचांग के अनुसार है।


