वनकर्मियों ने संसाधनों की कमी का मुद्दा उठाया:उप वन संरक्षक को सौंपा ज्ञापन, रेस्क्यू बिलों के भुगतान की मांग

चूरू में राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर उप वन संरक्षक को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन वन विभाग की रेंजों में वन्यजीव रेस्क्यू बिलों के भुगतान और संसाधनों की कमी को लेकर दिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष संदीप कड़वासरा ने बताया कि संयुक्त संघर्ष समिति ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक बैठक आयोजित की थी। इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू खान ने की। ज्ञापन में बताया गया कि वन मंडल की सभी रेंजों में वन्यजीवों का रेस्क्यू करने के दौरान संसाधनों की कमी के कारण वनकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं और पहले किए गए रेस्क्यू बिलों का भुगतान किया जाए। इसके अतिरिक्त रेस्क्यू किए गए वन्यजीवों के लिए भोजन की व्यवस्था करने और मृत वन्यजीवों को दफनाने के लिए गड्ढे खोदने की व्यवस्था करने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में कृष्णा साहू, सुशीला सैनी, नीलम कुमारी, संजू चौधरी, सपना कुमारी, सलमा, निरंजन, प्रीतम सिंह, राजेंद्र राठौड़, इंद्रजीत सिंह, विक्रम सिंह, समुंद्र सिंह, श्यामलाल, अनिल कुमार, संजय कुमार, रघुवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह राठौड़ और सुरेश गोठवाल सहित कई कर्मचारी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *