वनमंत्री केदार व सांसद कश्यप ने गढ़बेंगाल में बने पारंपरिक घोटुल का लोकार्पण किया

नारायणपुर| जिले के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप द्वारा 03 करोड़ 23 लाख 03 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। परिक्षेत्र अधिकारी आवास भवन एवं कार्यालय भवन निर्माण के लिए 52 लाख 86 हजार रुपये का भूमिपूजन तथा आंगनबाड़ी भवन में बाउंड्रीवॉल, प्राथमिक शाला भवन अतिरिक्त कक्ष, बाजार शेड, पीडीएस भवन, सीसी रोड, देवगुड़ी, खेल मैदान और सामुदायिक भवन जैसे अन्य विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 2 करोड़ 70 लाख 17 हजार रुपये का लोकार्पण किया गया। घोटुल में बनाए गए कक्षों को भी देखा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *