वनरक्षक-भर्ती का पेपर 8-8 लाख में बेचने वाला गिरफ्तार:परीक्षा से 2 घंटे पहले उत्तर रटवाए थे; इंदौर में छिपकर बैठा था मास्टरमाइंड

वनरक्षक भर्ती-2020 के पेपर लीक मामले में SOG ने मास्टरमाइंड हरीश सहारण उर्फ हीराराम को इंदौर से गिरफ्तार किया है। बाड़मेर का रहने वाला हरीश पिछले 8 महीने से फरार चल रहा था। बांसवाड़ा पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वनरक्षक भर्ती-2020 में 2 पारियों में परीक्षा हुई थी। हरीश बाड़मेर से पेपर लेकर आया था। परीक्षा की दोनों पारियों से दो-दो घंटे पहले अलग-अलग जगहों पर उत्तर रटवाए गए थे। मास्टरमाइंड हरीश के साथ डूंगरपुर के चीखली गांव का JEN अभिमन्युसिंह चौहान भी साजिश में शामिल था। जिन लोगों को उत्तर रटाए थे, उनमें से एक दंपती समेत 5 को नौकरी भी मिल गई थी। पेपर के बदले अभ्यर्थियों से 8-8 लाख रुपए लिए गए थे। SOG अब बांसवाड़ा में हरीश से पूछताछ करेगी। मामले में अन्य लोगों की भी संलिप्तता की जांच की जा रही है। वनरक्षक भर्ती के पेपर लीक की पूरी कहानी… 5 पॉइंट में 1. कैसे हुआ पेपर लीक
वनरक्षक भर्ती-2020 की परीक्षा 13 नवंबर 2022 को 2 पारियों में हुई थी। मास्टरमाइंड हरीश बाड़मेर से पेपर लेकर आया। दोनों पारियों की परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को एक घर और एक होटल में पेपर हल कराए गए। प्रति अभ्यर्थी 8-8 लाख रुपए में सौदा किया। 2. कैसे खुला मामला
28 जून 2024 को बांसवाड़ा के शास्त्रीनगर निवासी प्रवीण मालवीया की गिरफ्तारी से मामला खुला। प्रवीण ने बताया कि VDO सकन खड़िया ने हरीश सहारण और JEN अभिमन्यु सिंह के साथ मिलकर पेपर लीक की साजिश रची थी। 3. कैसे हुई साजिश
पहली पारी का पेपर बांसवाड़ा के होटल ब्लू मून में और दूसरी पारी का पेपर प्रवीण के घर शास्त्रीनगर (बांसवाड़ा) में हल कराया गया। हरीश और अभिमन्यु ने अभ्यर्थियों को पेपर हल करवाया। VDO सकन खड़िया ने पूरे मामले में कोऑर्डिनेट किया। 4. किन्हें मिली नौकरी
पेपर लीक से सुभाष डिंडोर, सुखराम डामोर और उसकी पत्नी निरमा डामोर समेत 5 लोगों को सरकारी नौकरी मिली। सभी ने 8-8 लाख रुपए का भुगतान किया था। 5. 15 लोगों के खिलाफ FIR
1 जुलाई 2024 को एडिशनल एसपी धनफूल मीणा ने सज्जनगढ़ थाना में 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। इनमें वनरक्षक, एजेंट, दंपती और शिक्षक शामिल हैं। अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। ——————- वनरक्षक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. वनरक्षक भर्ती, पहले दिन दूसरी पारी की परीक्षा रद्द:एग्जाम से पहले वॉट्सऐप पर आई आंसर शीट, सरकारी कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार रद्द हुई वनरक्षक परीक्षा अब दो पारियों में होगी:बोर्ड ने कहा- 11 दिसंबर को एग्जाम, 4 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स हाईकोर्ट LDC पेपर लीक, नौकरी की गारंटी देता था आरोपी:घर से वन रक्षक भर्ती के प्रवेश पत्र, हल किया पेपर मिले; बड़ा भाई जयपुर में छात्रनेता 6-6 लाख रुपए में बिका वनरक्षक भर्ती का पेपर:एग्जाम से 1 घंटे पहले मिली आंसर शीट; पहले दिन दूसरी पारी की परीक्षा रद्द वनरक्षक भर्ती, पहले दिन दूसरी पारी की परीक्षा रद्द:एग्जाम से पहले वॉट्सऐप पर आई आंसर शीट, सरकारी कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *