चिल्फी घाटी| वनांचल में पहली बार गर्मी में धान की खेती शुरू हुई है। किसान गौतम सिंह ने बताया कि पहली बार गर्मी में धान की फसल ले रहे हैं। एक महीने पहले धान की नर्सरी तैयार की। दूसरे महीने रोपाई की। नदी से पानी लाकर सिंचाई कर रहे हैं। गौतम सिंह ने बताया कि वनांचल में सिंचाई के साधन नहीं है। इसी कारण गर्मी की फसल नहीं हो पाते। उन्होंने नदी को बांधकर खेत तक पानी पहुंचाया। फिर धान की रोपाई शुरू की। फसल की हालत अभी अच्छी है। एक पौधे से 10 कंसे निकले हैं। धान की फसल गबोड़ अवस्था में पहुंच गई है। इसी महीने बालियां आने की संभावना है। गर्मी में खरीफ सीजन से ज्यादा धान उत्पादन की उम्मीद है।


