वनोपज के मुद्दों पर यज्ञदत्त ने कृषि मंत्री से की चर्चा

बालोद| नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम से भेंट की। मुलाकात के दौरान राज्य में वनोपज (एमएफपी) से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, योजनाओं की प्रगति और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत और चर्चा हुई। सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम जैसे लघु वनोपजों की न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना और वन धन योजना पर विचार किया। जनजातीय विकास को उच्च स्तर तक ले जाने की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *