बड़वानी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पलिया में मंगलवार दोपहर को एक किसान के खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में सियार गिर गया। ग्रामीणों ने बड़वानी वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बड़वानी वन विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। वनरक्षक गजेंद्र सिंह बामनिया ने बताया कि बड़वानी वन परिक्षेत्र के ग्राम पालिया में किसान गंगाराम के खेत में करीब 50 फीट गहरे कुएं में सियार के गिरने की ग्रामीण द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर कुएं में सीढ़ियों से उतरकर रस्सियों के सहारे सियार का सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे शाम करीब 5.30 बजे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।


