वन मंदिर: रोज 1500 पर्यटक नक्षत्र वन व पंचवटी देख रहे

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिले में पहुंचने वाले पर्यटकों की वन मंदिर मेंभीड़ लग रही है। रोज 1200 से 1500 लोग यहां नक्षत्र वन, राशि के पौधे और पंचवटी देखने पहुंच रहे हैं। जिले में इन दिनों पर्यटकों की भीड़ उमड़ आई है, बारसुर और दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन के बाद पर्यटक वन मंदिर भ्रमण के लिए जा रहे हैं, विभाग के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति पर 10 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है, 5 साल तक के बच्चों को यहां फ्री में प्रवेश दिया जा रहा है। वन मंदिर में महिला समूहों के द्वारा कैंटीन भी खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जल्द ही यहां आने वाले लोग देशी व्यंजन का स्वाद लेंगे। सुबह 9 से शाम 7 बजे तक ही यहां प्रवेश करने की अनुमति है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए यहां वन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो पूरे वन मंदिर की जानकारी दे रहे हैं। सुबह पहुंच रहे लोग योग करने: वन मंदिर में बड़ी संख्या में सुबह से शाम तक भीड़ जुट रही है। साथ ही शहर के लोग सुबह यहां योग करने भी पहुंच रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *