वन विभाग:जयपुर से सिर्फ 15 किमी दूर दो टाइगर का मूवमेंट, दोनों सरिस्का रिजर्व से आए

शहर से सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी पर ही दो टाइगरों का मूवमेंट लगातार है। दोनों ही टाइगर एसटी 24 और एसटी 2305 सरिस्का रिजर्व से यहां आए हैं। दोनों ही टाइगर की उम्र तीन से पांच साल के बीच है। एक टाइगर पिछले ढाई साल से जमवारामगढ़ की रायसल में रह रहा है। इधर, वन विभाग का कहना है कि इसकी लोकेशन पिछले साल दो बार अचरोल के जंगलों में मिली थी। वन अधिकारियों का कहना है कि इतनी दूरी टाइगर के लिए ज्यादा नहीं होती है। दूसरी ओर, 15 दिनों में टाइगर एसटी 2305 का मूवमेंट भी यहां जारी है। दोनों टाइगरों के एक टेरिटरी में होने से विभाग की मुश्किल बढ़ गई है। इनकी निगरानी के लिए दो-दो लोगों की टीम लगाई गई है। एक-एक व्यक्ति अलवर सरिस्का से आता है, जबकि दो अन्य स्थानीय रेंज के कर्मचारी होते हैं। निगरानी को 50 कैमरे लगे एनटीसीए की गाइडलाइन एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) की गाइड लाइन के आधार पर टाइगर को कॉलर नहीं लगा सकते हैं। इसके लिए एनटीएस से परमिशन लेनी होगी। इसके बाद ही टाइगर को ट्रैक करने के लिए कॉलर लगाया जाएगा। 15 से 35 किमी एरिया में घूम रहे दोनों बाघ टाइगर एसटी-24 की टेरिटरी खरड़ से उमरी धाम, साउ जमवारामगढ़ (रायसल), लिम्बी से गोडियासर व खरड़ तक है। यह करीब 35 किमी का एरिया है। ऐसे ही एसटी-2305 की टेरिटरी सानकोटड़ा से रायसर, दातली से मीणा खोर, लोठवास से रायसल है। यह करीब 15 किमी का एरिया है। दोनों टाइगर एक ही परिवार से हैं तो साथ भी रह सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *