वन विभाग ने घर से जब्त की 74 नग चिरान लकड़ी

भास्कर न्यूज| धमतरी वन विभाग की टीम ने केरेगांव स्थित बनरौद के एक घर में छापेमारी कार्रवाई की। घर से कीमती प्रजातियों की 74 नग चिरान लकड़ी जब्त हुई है। एक ग्रामीण के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में विभागीय अधिकारी जुट गए हैं। बनरौद में अवैध लकड़ी की सूचना पर उप वन मंडल अधिकारी मनोज विश्वकर्मा की टीम ने जांच की। घनश्याम साहू के घर की तलाशी में चिरान लकड़ी जब्त हुई। साथ ही बाड़ी से भी भिरहा, साजा, बीजा एवं अन्य प्रजाति के 74 नग चिरान 1.162 घर मीटर के अवैध लकड़ी जब्त हुई। संबंधित के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में धमतरी रेंजर संदीप सोम, केरेगांव रेंजर ओमकार सिन्हा, उड़नदस्ता टीम के सदस्य उमेश सिंह, ज्ञानचंद कश्यप, नरेश उपाध्याय, अनिता सोनवानी, दानी भारद्वाज, प्रियंका तिवारी, नारायणी बारला शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *