वरुण चक्रवर्ती पर BCCI ने 25% जुर्माना लगाया:एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला; ब्रेविस को आउट करने के बाद जाने का इशारा किया था

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर BCCI ने IPL आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट पॉइंट दिया है। हालांकि, IPL की ओर से जारी किए गए बयान में नहीं बताया गया है कि किस घटना के लिए उन पर करवाई की गई है। बयान में कहा गया है कि वरुण अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 के दोषी हैं। अनुच्छेद 2.5 में बल्लेबाज को उकसाना और इशारा करना शामिल
अनुच्छेद 2.5 में किसी खिलाड़ी की ओर से आउट होने पर बल्लेबाज की ओर की गई टिप्पणी, क्रिया या इशारा शामिल है। जिससे आउट होने वाले बल्लेबाज की आक्रामक प्रतिक्रिया भड़कने की संभावना हो। डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करने के बाद वरुण ने उन्हें मैदान सो बाहर जाने का इशारा किया था। माना जा रहा है कि वरुण पर इसी लिए जुर्माना लगा है। वरुण ने डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट लिया
दरअसल, केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए थे। 180 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी CSK की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 60 रन पर ही उसके 5 विकेट गिर गए थे। लेकिन, ब्रेविस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने वैभव अरोड़ा के एक ओवर में 30 रन बनाए। ब्रेविस ने 25 गेंदों पर 52 रन बनाए और उनके विकेट ने KKR को खेल में वापस ला दिया। उनका विकेट वरुण ने लिया। जब वे वापस जाने लगे तो उन्हें जाने का इशारा किया। वरुण के चार ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। कोलकाता को चेन्नई ने दो विकेट से हराया
कोलकाता को इस मैच में 2 विकेट से चेन्नई से हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 179 रन बनाए। चेन्नई ने 8 विकेट खोकर 20वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। इस नतीजे ने KKR को प्लेऑफ से लगभग बाहर कर दिया। कोलकाता को 12 मैचों में छठी हार मिली। टीम 5 जीत और एक बेनतीजा मैच से 11 पॉइंट्स लेकर छठे स्थान पर है। KKR को अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने दोनों मैच जीतने के साथ मुंबई और दिल्ली के सभी मैच हारने की दुआ भी करनी होगी। तभी टीम 15 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में जगह बना पाएगी। _____________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गिल टेस्ट टीम कप्तान के प्रबल दावेदार:रोहित ने टेस्ट से बुधवार को संन्यास लिया था ; सिलेक्शन कमेटी चाहती है युवा कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल का नाम टेस्ट कप्तान के लिए सबसे आगे चल रहा है। रोहित ने बुधवार को सोशल मीडिया पर टेस्ट से संन्यास की घोषणा की थी। IPL खत्म होने के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर जाना है। पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *