वर्कशॉप के दौरान संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया

जालंधर| भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर (शहरी) द्वारा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सिखलाई अभियान के तहत एक प्रभावशाली वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व प्रदेश महामंत्री मनजीत सिंह राय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, करमजीत कौर चौधरी, अनिल सच्चर, पुनीत शुक्ला तथा भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा भी मौजूद रहे। प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु ने अपने संबोधन में कहा कि सिखलाई अभियान का उद्देश्य पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। पूर्व प्रदेश महामंत्री मनजीत सिंह राय ने संगठनात्मक अनुशासन और टीम भावना पर बल दिया। जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की वर्कशॉप से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। अंत में सभी ने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *