भास्कर न्यूज| धमतरी
शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या कॉलेज धमतरी के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक रोली जंागड़े के निर्देशन में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा इंग्लिश ग्रामर के विभिन्न विषयों पर वर्किंग इंग्लिश मॉडल तैयार किया गया। निर्णायक मंडल के हुकेश मारकंडेय, डॉ. जयश्री रणसिंह एवं तीजन साहू ने मूल्यांकन किया। प्रथम पूजा, तूषिका, जान्हवी एवं रश्मि, द्वितीय कशिश, नेहारिका एवं आरूषि और तृतीय स्थान पर चंचल सिन्हा रही। सभी छात्राओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया ने कहा कि अंग्रेजी सीखने के इस तरीकों से लर्निंग इफेक्टिव और इंटरएक्टिव बन रही है, जिससे छात्राओं को बेहतर सीखने का अनुभव मिलता है। मॉडल के तहत नई शिक्षण तकनीकों द्वारा अंग्रेजी शिक्षण को रटने से हटकर समझ कर सीखने की ओर प्रेरित करता है। उन्हें भविष्य के लिए सक्षम बनाता है। आज के युग में अंग्रेजी केवल एक विषय नहीं बल्कि संप्रेषण का सशक्त माध्यम है, इसी उद्देश्य से वर्किंग इंग्लिश मॉडल को तैयार किया गया है। जो एक्टीविटी बेस्ट लर्निंग और स्टूडेंट सेंटर्ड टीचिंग पर आधारित है। इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है, उनका अंग्रेजी का भय दूर होता है। सीखना रोचक एवं सरल बनाता है एवं रचनात्मकता एवं सहभागिता विकसित होती है।


