वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 7.91 लाख की ठगी:100 से ज्यादा खातों का ट्रांजेक्शन एनालिसिस कर गुजरात पहुंची पुलिस, आरोपी को किया गिरफ्तार

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर आसानी से पैसा कमाने का झांसा देकर लाखों की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को दंतेवाड़ा पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बचेली के रहने वाले पीड़ित और उसके साथियों से 15 मार्च 2025 से 18 जून 2025 के बीच ‘टास्क पूरा करने पर रकम डबल’ करने का लालच देकर कुल 7 लाख 91 हजार 547 रुपए की धोखाधड़ी की थी। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में थाना बचेली में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन, एसडीओपी कमलजीत पाटले और साइबर सेल नोडल अधिकारी डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। 100 से ज्यादा खातों की जांच की साइबर सेल दंतेवाड़ा, थाना गीदम और बचेली की संयुक्त टीम ने 100 से अधिक बैंक खातों के ट्रांजेक्शन का एनालिसिस किया। फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन एनालिसिस और साइबर फॉरेंसिक टूल्स की मदद से आरोपी की लोकेशन जामनगर, गुजरात ट्रेस की गई। गीदम निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में टीम गुजरात रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम भगद अकरम निवासी जिला जामनगर (गुजरात) है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ऐसे करता था ठगी आरोपी सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संपर्क कर ‘लुक कंपनी’ के नाम पर टास्क बेस्ड वर्क फ्रॉम होम ऑफर देता था। शुरुआत में छोटे टास्क पर रकम लौटाकर भरोसा जीतता, फिर बड़ी रकम निवेश कराने के बाद नंबर ब्लॉक कर देता था। पुलिस बोली- साइबर ठगों से रहिए सावधान दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, OTP या बैंक डिटेल साझा न करें। पार्ट टाइम जॉब या टास्क के नाम पर पैसे दोगुना करने के लालच से बचें। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी थाने को सूचित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *