वर्द्धमान महाविद्यालय में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा के तहत सेमिनार आयोजित

ब्यावर| श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत एक दिवसीय सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य योजना के तहत मिलने वाले लाभ, पात्रता मापदंड, आवेदन प्रक्रिया और व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी देना था। प्राचार्य डॉ. आर.सी. लोढा ने बताया कि यह योजना प्रगति की शक्ति के साथ, विरासत का सम्मान कर पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के हुनर को पहचान देने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। हिन्दी साहित्य व्याख्याता मोनिका सोनी ने छात्राओं को बताया कि इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों को शामिल किया गया है साथ ही तीन लाख तक का बिना जमानत ऋण, 5 से 7 दिनों का बुनियादी कौशल प्रशिक्षण एवं 15,000 रुपए तक टूलकिट प्रोत्साहन राशि का सहयोग भी दिया जाता है। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दीपा मिस्त्री ने किया। कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *