चीन की शंघाई में बुधवार शाम को टाइफून को-मे ने दस्तक दी। जिससे भारी बारिश और 83 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। टाइफून को-मे के कारण आसपास के जोखिम वाले इलाकों से लगभग 2.83 लाख लोगों को निकाला गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, तूफान के कारण अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल कर दीं गई हैं और निवासियों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञानियों ने भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। वहीं, रूस में भूकंप और सुनामी के बाद, चीन में अलर्ट जारी किया गया है। चीन के सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि शंघाई जैसे घनी आबादी वाले तटीय इलाकों में 30 सेंटीमीटर से एक मीटर तक की लहरें आ सकती हैं। प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने येलो सुनामी अलर्ट जारी किया और लोगों को समुद्र तटों, बंदरगाहों और निचले तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी। आपातकालीन सेवाएं बाढ़ और निकासी के लिए तैयार कर दी गई हैं। झोउशान में भारी बारिश से बाढ़ और बिजली गुल की स्थिति बनी। ताइवान, फिलीपींस, इंडोनेशिया और अन्य प्रशांत देशों में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई। हालांकि, अब तक चीन में किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर नहीं थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… ट्रम्प दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G20 समिट में हिस्सा नहीं लेंगे, विदेशी नीतियों से नाराजगी जताई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि वे नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G20 समिट में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए किसी और को भेज सकते हैं। ट्रम्प ने मीडिया से कहा, ‘मुझे दक्षिण अफ्रीका की कई नीतियों से समस्याएं हैं।’ ट्रम्प ने दक्षिण अफ्रीका की घरेलू और विदेशी नीतियों, जैसे भूमि नीति और इजराइल के खिलाफ गाजा युद्ध में नरसंहार के आरोपों को लेकर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में दायर मामले की आलोचना की है। ट्रम्प ने फरवरी में दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली अमेरिकी वित्तीय सहायता को कम करने का आदेश दिया था। मई में, ट्रम्प ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ व्हाइट हाउस की बैठक में श्वेत नरसंहार और भूमि जब्ती के दावे किए थे। इस साल की शुरुआत में, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी दक्षिण अफ्रीका में G20 विदेश मंत्रियों की बैठक का बहिष्कार किया था। रामाफोसा ने ट्रम्प से G20 समिट में भाग लेने का आग्रह किया है। दक्षिण अफ्रीका दिसंबर 2024 से नवंबर 2025 तक G20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारतीय मूल के ब्रिटिश अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई का निधन, हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य थे भारतीय मूल के ब्रिटिश अर्थशास्त्री और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड मेघनाद देसाई (85) का मंगलवार को निधन हो गया। परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उन्होंने गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने 1965 से 2003 तक लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र पढ़ाया। वे 1971 में लेबर पार्टी से जुड़े और जून 1991 में हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य बनाए गए। गुजरात में जन्मे देसाई भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे। इनके प्रयासों के चलते लंदन के पार्लियामेंट स्क्वॉयर में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई। वे ‘मानव विकास सूचकांक’ बनाने वाले प्रमुख लोगों में शामिल थे। उन्होंने करीब 30 किताबें भी लिखीं। लॉर्ड देसाई को 2008 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 10 जुलाई 1940 को गुजरात के वडोदरा शहर में जन्मे देसाई ने मुंबई विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए, एमए और 1960 में पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.7 तीव्रता का भूकंप, जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बुधवार को बताया कि रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8 तीव्रता का भूकंप आया। इस वजह से जापान के प्रशांत तट पर 1 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने शुरुआती रिपोर्टों के तुरंत बाद कहा कि भूकंप की तीव्रता 8.7 थी। भूकंप 19.3 किलोमीटर की गहराई पर आया। रूस की ओर से कामचटका पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं, जापानी एजेंसी ने बताया कि भूकंप सुबह 8:25 बजे आया। अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है। जापान के एनएचके टेलीविजन के अनुसार, भूकंप जापान के चार बड़े द्वीपों में से सबसे उत्तरी द्वीप होक्काइडो से करीब 250 किलोमीटर दूर था और इसे केवल हल्का महसूस किया गया। पूरी खबर पढ़ें… रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप, 8.8 तीव्रता:5 मीटर ऊंची सुनामी उठीं; अमेरिका के अलास्का-हवाई-कैलिफोर्निया तक लहरें पहुंची रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया है। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 8.8 थी। यह भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:54 बजे आया। रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 5 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। पूरी खबर पढ़ें… रूस में भूकंप से तबाही, 20 PHOTOS: हिलते ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर सर्जरी करते रहे; जापान के तट पर कई व्हेल बहकर आई रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आज सुबह 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इसका केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 4:54 बजे दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… पूर्व कनाडाई पीएम ट्रूडो सिंगर केटी पेरी के साथ दिखे: सीक्रेट डिनर का वीडियो लीक, डेटिंग की अटकलें तेज हुईं अमेरिका की मशहूर पॉप स्टार कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को हाल ही में एकसाथ डिनर करते देखा गया। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मुलाकात 28 जुलाई 2025 की रात मॉन्ट्रियल के ले वायलोन रेस्त्रां में हुई। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कैटी पेरी और ट्रूडो एक ही टेबल पर आमने-सामने बैठे बातचीत करते दिख रहे हैं। दोनों को साथ देखकर लोगों में उनके बीच रोमांस की अटकलें तेज हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें… भारत पर 25% तक टैरिफ लगा सकता है अमेरिका: ट्रम्प बोले- ट्रेड डील फाइनल कर लेगा तो बच जाएगा, भारत-पाक सीजफायर का दावा भी दोहराया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत अगर ट्रेड डील फाइनल नहीं करता है तो उसपर 25% टैरिफ लगाएंगे। ट्रम्प ने मंगलवार को एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा, भारत एक अच्छा दोस्त रहा है, लेकिन वह दूसरे देशों के मुकाबले अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ लगाता रहा है। लेकिन अब मैं इंचार्ज हूं, इसलिए आप यह सब नहीं कर सकते। ट्रम्प ने इस दौरान फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का दावा किया। पूरी खबर पढ़ें… फिलिस्तीन को देश की मान्यता दे सकता है ब्रिटेन: 250 सांसदों की PM को चिट्ठी; 5 दिन पहले फ्रांस ने मान्यता देने का ऐलान किया फ्रांस के फिलिस्तीन को मान्यता देने की घोषणा के बाद अब ब्रिटेन भी इसी राह पर है। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर इजराइल हमास के साथ युद्धविराम पर सहमत नहीं होता, तो ब्रिटेन सितंबर में फिलिस्तीन को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे देगा। पूरी खबर पढ़ें…