वर्ल्ड अपडेट्स:चीन में भूस्खलन से 4 की मौत, 17 लोग अब भी मलबे में फंसे

चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुइझोउ प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में गुरुवार को हुए भीषण भूस्खलनों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 17 लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। यह जानकारी चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दी। जानकारी के मुताबिक चांगशी टाउनशिप में दो शव बरामद किए गए, जबकि पास के किंगयांग गांव में दो और शव मिले। किंगयांग में हुए भूस्खलन ने आठ परिवारों के 19 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूस्खलन के बाद गुओवा टाउनशिप के अधिकांश हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि इलाके में पूरी रात लगातार तेज बारिश होती रही, जिससे भूस्खलन की स्थिति और गंभीर हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *