मालदीव ने देश में इजराइली टूरिस्ट्स की एंट्री पर बैन लगा दिया है। सरकार ने मंगलवार को घोषणा करते हुए बताया कि यह फैसला फिलीस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लिया गया है। मालदीव की संसद ने इसके लिए विधेयक को पास कर दिया है। इसे राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक यह बैन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर इजराइल पर अत्याचार और नरसंहार का आरोप भी लगाया। हालांकि इजराइल ने आरोपों को खारिज कर दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस साल फरवरी में 2.14 लाख विदेशी पर्यटकों ने मालदीव का दौरा किया था। इनमें सिर्फ 59 इजराइली थे। पिछले साल करीब 11 इजराइली पर्यटक मालदीव के दौरे पर गए थे, जो कुल पर्यटकों का 0.6% था। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अमेरिकी राज्य वॉशिंगटन की राजधानी में पहली बार बैसाखी समारोह मनाया गया अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य की राजधानी ओलंपिया में पहली बार बैसाखी का पर्व मनाया गया। सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस समारोह का आयोजन किया। राज्य में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस खास कार्यक्रम में वॉशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन, लेफ्टिनेंट गवर्नर डेनी हेक, सचिव स्टीव हॉब्स, राज्य के सांसद और वॉशिंगटन विधानसभा के अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। ग्रेटर सिएटल की किंग काउंटी, स्नोहोमिश काउंटी, और केंट, ऑबर्न, मैरीसविले शहरों ने भी 14 अप्रैल को बैसाखी दिवस मनाने की घोषणा की। वॉशिंगटन राज्य में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी सिख समुदाय के लोग बसे हुए हैं।
———————- 15 अप्रैल के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़िए…