वर्ल्ड अपडेट्स:मोदी ने ट्रम्प का सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल जॉइन किया; पॉडकास्ट शेयर करने पर ट्रम्प को शुक्रिया कहा

पीएम मोदी ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल जॉइन किया है। मोदी का कल अमेरिकन यूट्यूबर लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक पॉड कास्ट रिलीज हुआ था। ट्रम्प ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मोदी ने इस पॉड कास्ट को शेयर करने पर ट्रम्प को धन्यवाद कहा है। भारतीय पीएम ने लिखा- मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रम्प, आपका धन्यवाद। मैंने अपनी जीवन यात्रा, भारत के सभ्यतागत दृष्टिकोण, वैश्विक मुद्दों और बहुत से कई मुद्दों पर बात की है। अंतरराष्ट्रीय मसलों से जुड़ी आज की अन्य बड़ी खबरें… पाकिस्तान के बलूचिस्तान में SHO के घर पर ग्रेनेड अटैक, 5 लोग घायल पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इसमें 4 बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने SHO के घर पर हथगोला फेंका। घायलों को इलाज के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। बलूचिस्तान के इलाके बीते एक हफ्ते से लगातार आतंरिक अशांति से जूझ रहा है। 11 मार्च को कुछ बलूच लड़ाकों ने जाफर एक्सप्रेस टेन को हाईजैक कर लिया था। इसके अलावा बीते दिन ही मिलिट्री के एक काफिले को निशाना बनाया था। साउथ कोरिया में मिलिट्री ड्रोन एयरफील्ड में खड़े हेलिकॉप्टर से टकराया; कोई हताहत नहीं साउथ कोरिया में सोमवार को एक मिलिट्री ड्रोन एयरफील्ड में खड़े हेलिकॉप्टर से टकरा गया। इसके चलते आग लग गई। हालांकि, ये आग करीब 20 मिनट में बुझा दी गई। योनहाप न्यूज एजेंसी ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि यह ड्रोन इजरायल में बना ‘हेरोन’ था, जो एक बड़ा सर्विलांस अनमैन्ड ड्रोन है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि दुर्घटना के समय नॉर्थ कोरिया ने GPS सिग्नल को जैम करने की कोशिश नहीं की। पिछले साल नवंबर में भी इसी तरह का एक मानव रहित हवाई वाहन (UAV) उसी क्षेत्र के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। पाकिस्तान में बड़े जमीयत लीडर की हत्या, क्वेटा में मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई पर हमलावरों ने चलाईं गोलियां पाकिस्तान में रविवार रात जमीयत के बड़े नेता अब्दुल बाकी नूरजई की हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जमीयत-उलेमा-ए-इस्लाम के लीडर मुफ्ती अब्दुल बाकी पर अज्ञात हमलावरों ने क्वेटा की एयरपोर्ट रोड पर गोलियां चलाईं। इस हमले में मुफ्ती बाकी बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। डॉक्टर्स के मुताबिक, मुफ्ती बाकी की मृत्यु अस्पताल लाने से पहले ही हो गई थी। 2 दिन पहले लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल शनिवार रात पाकिस्तान में मारा गया। पंजाब राज्य में अनजान हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। अबू कताल 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी था। पिछले साल 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिवखोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हमले में भी कताल का हाथ था। इसमें 10 लोगों की जान गई थी। वेटिकन ने अस्पताल से पोप फ्रांसिस की तस्वीर जारी की; 14 फरवरी को भर्ती होने के बाद से पहली फोटो वेटिकन ने रविवार देर रात अस्पताल से पोप फ्रांसिस की तस्वीर जारी की। पोप इस तस्वीर में रोम के जेमेली अस्पताल के एक निजी चैपल में व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। वेटिकन के मुताबिक, पोप ने रविवार को थोड़ा काम भी किया। रविवार को पोप के अस्पताल में भर्ती हुए 31 दिन पूरे हो गए। 14 फरवरी को उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद पहली तस्वीर है। अमेरिका ने वेनेजुएला के 261 लोगों को डिपोर्ट किया, गैंग मेंबर बताकर एल सल्वाडोर की सुपरमैक्स जेल भेजा अमेरिका ने रविवार को वेनेजुएला के 200 से ज्यादा नागरिकों को गैंग का सदस्य बताते हुए एल सल्वाडोर की सुपरमैक्स जेल भेज दिया है। एक अमेरिकी कोर्ट की तरफ से इन लोगों को डिपोर्ट किए जाने के आदेश पर रोक लगाने के बाद भी अमेरिका ने इन लोगों को डिपार्ट कर दिया। अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने सोशल मीडिया पर बताया कि वेनेजुएलाई गैंग ‘ट्रेन डे अरागुआ’ के 238 सदस्य और अंतरराष्ट्रीय गैंग MS-13 के 23 सदस्य रविवार सुबह वहां पहुंचे। पूरी खबर यहां पढ़ें… फ्रांस के मंत्री बोले- अमेरिका हमें स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी लौटाए, अब अमेरिका में पहले जैसे आदर्श नहीं रहे फ्रांस के एक संसद सदस्य ने अमेरिका से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी वापस करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह स्टैच्यू जिन आदर्शों को दिखाता है, वो अब अमेरिका में नहीं रह गए हैं। पॉलिटिकल पार्टी प्लेस पब्लिक के सदस्य राफेल ग्लक्समैन ने रविवार को पार्टी सम्मेलन के दौरान यह मांग उठाई। उन्होंने कहा, हमें स्टैचू ऑफ लिबर्टी वापस दे दो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *