वर्ल्ड कप फाइनल में भारत जीत के लिए हवन-यज्ञ:मंदिरों में पूजा-अर्चना, क्रिकेट प्रेमी बोले- दूसरी बार ट्रॉफी जीतेगा इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज शाम अहमदाबाद (गुजरात) में खेला जाएगा। मैच से पहले देशभर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। भारत की जीत की कामना को लेकर मंदिरों में पूजा-अर्चना और यज्ञ का दौर शुरू हो गया है। बाड़मेर शहर में भी क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए भगवान से मन्नतें मांगी। शहर के ऑफिसर कॉलोनी स्थित मनोकामना पूर्ण महादेव मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों ने विशेष पूजा-अर्चना कर यज्ञ में आहुतियां दी और भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। मंदिर में हुआ विशेष यज्ञ, खिलाड़ियों की सफलता के लिए प्रार्थना मनोकामना पूर्ण महादेव मंदिर में रविवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई और यज्ञ आयोजित कर भगवान शिव से भारत की जीत की कामना की गई। मंदिर के महाराज गजेंद्र रामावत ने बताया कि क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की सफलता और विश्व कप जीतने की कामना के साथ पूजा-अर्चना की। यज्ञ में आहुतियां देकर भगवान से प्रार्थना की गई कि भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करे। टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन, फाइनल तक का सफर दमदार इस टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने सेमीफाइनल सहित कुल 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 7 मैचों में जीत हासिल की है। टीम को केवल एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मैच में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल को लेकर देशभर में उत्साह भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर देशभर में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। लोग अपने-अपने तरीके से टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं और प्रार्थनाएं कर रहे हैं। बाड़मेर में भी क्रिकेट प्रेमियों ने विश्वास जताया कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप का खिताब अपने नाम करेगी। प्रशंसकों का कहना है कि टीम इंडिया लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *