वर्ल्ड हेरिटेज आर्ट फेस्टिवल का आगाज:भारत और श्रीलंका के कलाकार हुए शरीक, अर्बन स्क्वायर मॉल में शुरू हुआ फेस्टिवल

कला संरक्षण, सांस्कृतिक आदान प्रदान और धरोहर संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार दिवसीय हेरिटेज आर्ट फेस्टिवल अर्बन स्क्वायर मॉल में गुरुवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम में भारत और श्रीलंका के प्रतिभागी कलाकारों की पेन्टिंग, मूर्ति कला, शिल्प आदि की प्रदर्शनी के साथ शुरूआत हुई। कार्यक्रम का उद्धाटन पद्मश्री चित्रकार प्रेमजीत बारिया, द आर्ट पीवर के संस्थापक राजेश यादव, शिक्षांत्कार संस्था के फाउण्डर मनीष जैन और श्रीलंका से आमंत्रित चित्रकार चामिला मेमेज ने किया। वर्ल्ड हैरिटेज आर्ट फेस्टिवल में उदयपुर के स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स भी भाग ले रहे हैं। फेस्टिवल में प्रवेश निःशुल्क है। कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को कला से जुड़े विभिन्न स्ट्रीम का आयोजन होगा। जिसमें देश के नामचीन आर्टिस्ट हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा श्रीलंका से भी आर्टिस्ट भाग ले रहे हैं। इसके अलावा सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा इंटरएक्टिव और व्यावहारिक सत्र होंगे। साथ ही कला संरक्षण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और धरोहर संरक्षण जैसे विषयों पर संवाद भी होगा। द आर्ट पिवट संस्था द्वारा हो रहा यह कार्यक्रम वैश्विक सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने वाला एक अनूठा मंच है, जो दुनियाभर के कलाकारों और कला प्रेमियों को एक साथ लाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *