पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहना है कि जनता के लिए लड़ने के लिए कितनी भी दूर जाना पड़े, लड़ेंगे… समय एक सा नहीं होता। कभी-कभी बहुत अच्छा समय होता है और कभी-कभी बहुत खराब। धन दौलत सब कुछ नहीं होता, जनता का प्यार सबसे अनमोल है। जनता का प्यार मिलेगा तो समय बदलेगा। केसरिया झंडी दिखाकर किया रवाना
राजे ने झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद पदयात्रा के तीसरे चरण का शनिवार को शुभारंभ किया। झालावाड़ के बकानी में केसरिया झंडी दिखाकर इस पदयात्रा को रवाना किया गया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। ‘जनता का प्यार सबसे अनमोल’
जनसभा में पूर्व सीएम ने जोर देकर कहा कि धन-दौलत सब कुछ नहीं होता, जनता का प्यार सबसे अनमोल है। बकानी सहित पूरा झालावाड़ जिला उनका परिवार है।
राजे ने आश्वस्त किया कि 4 दिवसीय यात्रा के दौरान सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी और जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। ‘जनता का प्यार मिलेगा तो समय बदलेगा’
राजे ने यात्रा के उद्देश्य पर भी बात की। उन्होंने बताया कि कई लोग पूछ रहे थे कि चुनाव नहीं होने पर भी यात्रा का क्या मतलब है। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस यात्रा के माध्यम से कुछ भी लेने नहीं आई हैं, बल्कि केवल जनता का प्यार लेकर जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह लेने की नहीं, बल्कि देने की इच्छा रखती हैं और जनता का प्यार मिलेगा तो समय बदलेगा। पदयात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत
इस दौरान सांसद दुष्यंत सिंह ने बताया कि यह पदयात्रा आमजन से सीधे संवाद का माध्यम है। वे अगले 4 दिनों तक कई गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश देंगे।
पदयात्रा बड़ाय, नैऊखेड़ी, जोड़ नानौर और देवर सहित कई गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। लोगों ने फसलों के नुकसान का मुद्दा उठाया
जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों ने सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने, गांवों में इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण, तथा जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में नल कनेक्शन उपलब्ध कराने जैसी कई जनसमस्याओं के बारे में बताया। इसके अलावा 2 दिन पहले तेज हवाओं और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की
इस पर सांसद सिंह कहा कि अधिकारियों से चर्चा कर जल्द सर्वे कराने और उचित मुआवजा दिलाने पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्ष वर्धन, श्याम सुंदर शर्मा, मनोहरथाना विधायक गोविन्द रानीपुरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। पदयात्रा के शुभारंभ से पहले बड़ाय स्थित खोयरा मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। 4 दिवसीय है पदयात्रा
सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद पदयात्रा का यह तीसरा चरण 4 दिवसीय है। पदयात्रा
पदयात्रा खोयरा से बकानी होते हुए खेड़ा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 22 फरवरी को यात्रा खेड़ा से कोली गांव तक चलेगी। 23 फरवरी को यह कोली से पाटलिया तक पहुंचेगी, जबकि 24 फरवरी को कोलाना से गोर्धनपुरा में इसका समापन होगा। ये खबर भी पढ़ें… 1. वसुंधरा बोलीं- बुजुर्ग एक जमाने में जवान दिखा करते थे:कहा- 35 साल कब बीत गए, एहसास ही नहीं हुआ राजनीति करते हुए 35 साल कब बीत गए, इसका एहसास ही नहीं हुआ। जब वह पहली बार झालावाड़ आई थीं, तब यह तक पता नहीं था कि झालावाड़ कहां स्थित है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का। पूरी खबर पढ़ें… 2. वसुंधरा बोलीं-पैर के छाले कभी मेरी राह नहीं रोक पाए:छालों को पिन से फोड़कर आगे बढ़ जाती; नेता 5 साल एसी में रहते हैं, हम ऐसा नहीं करते पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा- ‘मैं चलती रही उम्रभर दुआओं के साथ, पांव के छाले कभी मेरी राहें नहीं रोक पाए।’ जब सांसद थीं, तब पदयात्रा करती थीं। पावों में छाले पड़ जाते तो उन्हें पिन से फोड़कर आगे बढ़ जाती। झालावाड़ के उन्हेल में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कहीं। पूरी खबर पढ़ें… 3. राजे बोलीं- फोन नहीं उठाने वाले अफसर परिणाम भुगतेंगे:बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष हमारे एम्बेसडर, उनके साइन से जनता के काम हों बीजेपी की संगठनात्मक कार्यशाला में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा था- बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष हमारे एम्बेसडर हैं। उनके साइन से जनता के काम हों। अधिकारी एक घंटी में उनका फोन उठाएं और काम करें। वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। पूरी खबर पढ़ें…


