वाइन शॉप में बंदर का नमकीन खाते हुए VIDEO:प्रयागराज में लाइन में लगे व्यक्ति को ढकेलकर काउंटर में घुसा, डरकर पीछे हटे लोग

प्रयागराज में वाइन शॉप के अंदर बंदर के नमकीन खाने का VIDEO सामने आया है। वीडियो अंदावा चौराहे के पास का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक युवक वाइन शॉप के बाहर लाइन में लगा है। जबकि वहीं दुकान के बाहर एक बंदर नीचे बैठा है। थोड़ी ही देर में पीछे से एक व्यक्ति कहता है। इसे भी कुछ दिला दो। तभी बंदर उछलकर काउंटर पर कूद पड़ा और दुकान में घुस गया। युवक भी सकपका गया। दुकान के अंदर बैठे कर्मचारी भी घबरा गया। बंदर को देखकर कर्मचारी अपना स्कैनर हटा देते हैं। फिर बंदर को खाने के लिए नमकीन दे देते हैं। इसके बाद बंदर काउंटर पर ही बैठक नमकीन खाने लगता है। करीब 15 मिनट बाद वह निकलकर चला जाता है। 3 तस्वीरें तस्वीरें… सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे, बोले-चखना लवर एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर VIDEO भी शेयर किया। इसके बाद यूजर्स के कमेंट आने शुरू हो गए। किसी ने चुटकी ली कि शराब पीने लग गया है। वहीं एक यूजर ने लिखा- हे प्रभु यह क्या हो गया। इसके बाद जय श्रीराम, चखना लवर, कौन सी लेने गया था बाबा, वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड ने धोखा दे दिया होगा जैसे कमेंट लोग करते रहे। ———————
ये खबर भी पढ़ें
शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला; बाराबंकी में विदाई से पहले खुला राज; नेग लेने पहुंचे किन्नर अपने साथ ले गए बाराबंकी में शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला। बात फैलते ही बाराती भागने लगे। गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग उसे लेकर चले गए। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *