वाटरफॉल में डूबा CISF जवान:साथी जवानों के साथ CG-ओडिशा की सरहद पर घूमने गए थे, खाना खाने के बाद नहाने उतरे थे

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल में महाशिवरात्रि के दिन घूमने गए CISF का एक जवान डूब गया है। रविवार दोपहर से जवान की तलाश जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। जवान बस्तर जिले के नगरनार स्थित एनएमडीसी प्लांट में पोस्टेड था। जानकारी के मुताबिक, NMDC के नगरनार प्रोजेक्ट में तैनात CISF के 5-6 जवान महाशिवरात्रि के मौके पर ओडिशा सीमा स्थित गुलमी वाटरफॉल घूमने गए थे। खाना खाने के बाद आकाश चौधरी (28) नहाने के लिए पानी में उतरा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने की खोजबीन, नहीं मिला कोई सुराग कुछ देर बाद जब आकाश नजर नहीं आया तो साथियों ने आवाज लगाई और आसपास तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद ओडिशा के कोटपाड़ थाना पुलिस को जानकारी दी गई। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन कोटपाड़ पुलिस ने बताया कि, रविवार दोपहर से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम गोताखोरों की मदद से जवान की तलाश कर रही है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। हादसा या लापरवाही? जांच शुरू जवान के साथ गए अन्य जवानों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *