भास्कर न्यूज़ | लुधियाना। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में 83वें सालाना एथलेटिक मीट का दूसरा दिन शनिवार को कॉलेज के खेल मैदान में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्रिकेट मैच से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ममता कोचर प्रिंसिपल, गवर्नमेंट कॉलेज रायकोट और डॉ. सुमीत बराड़ डायरेक्टर, गवर्नमेंट साइंस एंड रिसर्च कॉलेज, जगराओं शामिल हुए। प्रिंसिपल सुमन लता, वाइस प्रिंसिपल सरिता और सीनियर स्टाफ ने मेहमानों का स्वागत किया। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रमुख निवेदिता शर्मा ने सालाना खेल रिपोर्ट प्रस्तुत की और खिलाड़ियों की विभिन्न स्तरों पर उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथियों ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओं को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। वाणी पुरी को बेस्ट प्लेयर और किरणदीप बावा को बेस्ट एथलीट चुना गया। दौड़ में भाग लेती खिलाड़ी। रिजल्ट इस प्रकार रहा : {1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान रवीना, दूसरा स्थान हरप्रीत कौर और तीसरा स्थान केवलजीत कौर ने प्राप्त किया। {200 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्रभजोत कौर, दूसरा स्थान हरप्रीत कौर और तीसरा स्थान जसमीन कौर का रहा। {काउंसिल 100 मीटर दौड़ में पहला नमीशा, दूसरा श्रेया और तीसरा जसमीन कौर रहीं। बच्चों की दौड़ में पहला परी, दूसरा इनायत व हरिगुण और तीसरा गैवन रहे। {एलुमनाई दौड़ में पहला वंदना, दूसरा विद्या और तीसरा अक्षदीप व डॉ. रवनीत कौर रहीं। {100 मीटर दौड़ में पहला स्थान हरप्रीत कौर, दूसरा स्थान प्रियंका और तीसरा स्थान मन्नत शर्मा ने हासिल किया। {800 मीटर दौड़ में पहला किरणदीप बावा, दूसरा रशदीप कौर और तीसरा किरणप्रीत कौर रहीं। {हर्डल दौड़ में पहला मान्या, दूसरा आरजू और तीसरा हरप्रीत कौर का रहा। {400 मीटर दौड़ में पहला किरणदीप बावा, दूसरा धृति जैन और तीसरा अमनदीप कौर ने प्राप्त किया। {पुरुष स्टाफ दौड़ में पहला डॉ. बलजिंदर कुमार, दूसरा स्वर्ण सिंह और तीसरा नवीन रहे। {महिला स्टाफ दौड़ में पहला विद्या, दूसरा सुरभि और तीसरा रोजी नागपाल रहीं। {रिले दौड़ (4×100 मीटर) में पहला स्थान हरप्रीत कौर, प्रियंका, रवीना और किरणदीप बावा की टीम का रहा, दूसरा जसमीन, श्रेया, मन्नत और रशदीप की टीम और तीसरा रिधिमा, नीतू, नैना और प्रभजोत कौर की टीम ने प्राप्त किया।


