वादाखिलाफी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने फूंकी पावरकॉम और ट्रांसको के सीएमडी की अर्थी

बरनाला| ​जुआइंट फोरम और एकता मंच पंजाब के आह्वान पर सांझी संघर्ष कमेटी सर्कल बरनाला द्वारा बुधवार को 66 केवी ग्रिड धनौला रोड पर रोष प्रदर्शन किया। कन्वीनर इंजी. गुरलाभ सिंह की अध्यक्षता में एकत्रित हुए समूचे सर्कल के बिजली कर्मचारियों ने पंजाब सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट द्वारा की गई वादाखिलाफी के विरोध में पावरकाम एवं ट्रांसको के सीएमडी की अर्थी फूंकी और जमकर नारेबाजी की। सांझी संघर्ष कमेटी के नेता सतिंदरपाल सिंह ने कहा कि मैनेजमेंट के साथ हुए समझौते के तहत 14 जनवरी 2026 को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मसलों पर सहमति बनी थी जिसमें बिजली निगम की संपत्तियां न बेचने का भरोसा दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मैनेजमेंट ने अपने वायदे से मुकरते हुए जिला पटियाला के गांव बडूंगर में स्थित बिजली निगम की 50 एकड़ जमीन पुड्डा के नाम स्थानांतरित कर दी है जिससे बिजली कर्मचारियों में भारी रोष है। नेता जगतार सिंह खेड़ी और गुरविंदर सिंह ने चेतावनी दी कि पंजाब के बिजली कर्मचारी अपने संघर्ष को और तेज करेंगे और जब तक संपत्तियां बेचने का फैसला वापस नहीं लिया जाता तब तक पीछे नहीं हटेंगे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कमलजीत सिंह जलूर, हाकम सिंह नूर, इंजीनियर कुलवीर सिंह औलख, इंजी. राजेश कुमार बंटी, राजिंदर सिंह, इंजी. हरभोल सिंह, राजिंदर सिंह मिंटू और रणजीत कुमार चीमा ने मैनेजमेंट के इस फैसले की निंदा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *