वायरल वीडियो में चाकू लहराने वालों पर पुलिस का एक्शन:राजेंद्र नगर क्षेत्र के दो किशोरों की पहचान, परिजनों को सख्त हिदायत

सोशल मीडिया पर वायरल हुए बर्थडे पार्टी के आपत्तिजनक वीडियो मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। वीडियो में कम कपड़ों में शराब पीते और हाथ में चाकू लेकर डांस करते दिख रहे लड़के नाबालिग निकले। पुलिस के मुताबिक, वीडियो की तस्दीक करने पर चाकू पकड़े युवक और उसका साथी राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह के रहने वाले पाए गए। दोनों की उम्र कम होने के कारण कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई। आर्म्स एक्ट में नहीं आया चाकू जांच में सामने आया कि उनके पास जो चाकू था, वह आकार में छोटा है और आर्म्स एक्ट में निर्धारित मापदंड के दायरे में नहीं आता। इसके चलते उन पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। हालांकि पुलिस ने दोनों नाबालिगों को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी। परिजनों को भी बुलाकर समझाया पुलिस ने दोनों किशोरों के परिजनों को थाने बुलाकर बच्चों पर निगरानी रखने और आगे ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने देने की हिदायत दी। इसके बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। क्या था पूरा मामला कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक बर्थडे पार्टी के दौरान अर्धनग्न हालत में गैंगस्टर गानों पर डांस करते दिख रहे थे। उनके हाथ में चाकू और शराब की बोतलें थीं। वीडियो में कुछ युवक साथियों को कंधे पर बैठाकर हथियार लहराते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी। अब जांच में सामने आया है कि इसमें शामिल युवक नाबालिग हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह दहशत फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *