वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म पर घूम रहे अनाधिकृत लोगों व बिना टिकट यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से चलाये गये जांच अभियान के तहत बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना के रूप में कुल दो लाख रुपये वसूले गये। जांच टीम की दहशत के चलते टिकट काउंटर पर टिकट खरीदने की भीड़ यात्रियों की इस कदर लगी कि एक ही दिन में करीब बीस लाख रुपये के टिकट की बिक्री हुई। 2 लाख का वसूला जुर्माना मंडल कार्यालय लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी के निर्देशन, सहायक वाणिज्य प्रबंधक (तृतीय) भागचंद मीणा के नेतृत्व व मुख्य टिकट निरीक्षक (इंचार्ज) जनार्दन सिंह की देखरेख में सघ्ज्ञन जांच अभियान चलाया गया। करीब 24 चेकिंग स्टॉफ के साथ पूरे स्टेशन परिसर में की गयी घेरेबंदी में कुल 359 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, इनसे रेलवे के विभिन्न एक्ट के अनुसार कुल 202350 रुपए का जुर्माना वसूला गया। 20 लाख 56 हजार का बिका टिकट जर्नादन सिंह ने बताया कि इसके चलते यात्रियों की टिकट काउंटर पर टिकट लेने की भीड़ लग गयी और एक ही दिन में कुल 20 लाख 56 हजार रुपये की टिकट की बिक्री हुई। बताया कि उनके साथ जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक बीबी सिंह, प्रवीण कुमार, प्रदीप मिश्रा, संजय कुमार सिंह, अरविंद सिंह प्रथम, समसी सलाम, अनिल कुमार और टिकट परीक्षक अनिल पाल, संतोष कुमार, राजेश तिवारी, राजहंस सोनकर, प्रशांत राय, रवि रंजन सिंह, आकाश सिंह, अमृत कुमार, तपेश्वर सिंह, प्रतिभा सिंह, पूजा गुप्ता के साथ आरपीएफ कांस्टेबल आनंद मिश्रा और पूजा शामिल रहें।


