रेलवे ने फरवरी माह में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी है। जोधपुर मंडल ने वाराणसी, मुंबई, इंदौर और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली 16 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह व्यवस्था 1 फरवरी से लागू होगी, जिससे वेटिंग लिस्ट में कमी आएगी। वाराणसी जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस में थर्ड एसी जोधपुर से वाराणसी सिटी जाने वाली प्रमुख ट्रेन (मरुधर एक्सप्रेस – 14854/53, 14864/63, 14866/65) के तीनों रेक में 1 फरवरी से 28 फरवरी तक एक-एक थर्ड एसी कोच बढ़ाया गया है। इससे उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इंदौर के लिए जनरल कोच भी बढ़े जोधपुर-इंदौर (14801/02) और इंदौर-भगत की कोठी (12465/66) ट्रेनों में स्लीपर के साथ-साथ 3-3 जनरल श्रेणी के डिब्बे भी बढ़ाए गए हैं। जोधपुर-इंदौर में यह व्यवस्था 1 फरवरी से और भगत की कोठी वाली ट्रेन में 3 फरवरी से लागू होगी। मुंबई और गुजरात रूट पर एसी और स्लीपर का फायदा जयपुर इंटरसिटी और लंबी दूरी की ट्रेनें जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी (22977/78) में 1 फरवरी से फर्स्ट मय सेकंड एसी और एक थर्ड एसी कोच बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि (हमसफर), भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि, श्रीगंगानगर-पुरी और बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस में भी थर्ड एसी और स्लीपर कोच की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।


