वाराणसी के दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट को अब पीडब्ल्यूडी के साथ स्थानीय प्रशासन मिशन की तरह आगे बढ़ा रहा है। सोमवार को दालमंडी में नगर निगम द्वारा जर्जर घोषित 21 मकानों पर ध्वस्तीकरण के लिए करीब 500 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। दालमंडी की दुकानें बंद रहीं। विरोध हुआ पर लोगों ने मोहलत मांगी और गिड़गिड़ाए भी लेकिन एक न चली और पहले हथौड़ा और फिर बाद में बुलडोजर से भी कार्रवाई चलती रही। सुबह 11 बजे डीसीपी काशी गौरव बंसवाल के नेतृत्व में शुरू हुई कार्रवाई शाम साढ़े चार बजे तक चली और 18 मकानों को आंशिक रूप से तोड़ा गया। इस दौरान विरोध कर रहे 8 लोगों को हिरासत में भी लिया गया। लोगों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए वाराणसी पुलिस का ड्रोन कैमरा आसमान में हर वक्त मौजूद था। इस दौरान छतों पर महिलाएं और लोग दिखाई दिए और लगातार कार्य भी चलता रहा। ऊपर फोटो पर क्लिक कर ड्रोन VIDEO देखिए…


