वार्ड 16 में सीवरेज चैंबरों से लीक हो रहा है गंदा पानी सड़क पर फैल रहा

झुंझुनूं | वार्ड 16 में रेलवे स्टेशन के पीछे मुख्य सड़क पर सीवरेज का चैंबर काफी दिनों से लीक हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन के पास पीडब्ल्यूडी कार्यालय जाने वाली सड़क पर सीवरेज के लिए बनाए गए चैंबर लीक हो रहे हैं और उनसे गंदा पानी रोड पर जमा हो रहा है। इससे पूरे मोहल्ले में गंदगी और बदबू फैली हुई है। सीवरेज कंपनी के लोग चैंबर की सफाई नहीं करके इसमें जमा सीवर को खुले नाले में छोड़ रहे हैं। जिससे एक-दो दिन गंदा पानी सड़क पर नहीं आता है। लेकिन इसके बाद फिर वहीं स्थिति बन जाती है। इसको लेकर नगर परिषद को कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं करा रहे हैं।- मोहम्मद रमजान, वार्डवासी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *