वार्ड 17 की नवनिर्वाचित पार्षद आरती देवी ने निकाली आभार-आशीर्वाद यात्रा

भास्कर न्यूज | गिरिडीह नगर निगम के वार्ड 17 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद आरती देवी ने जीत पर आभार-आशीर्वाद यात्रा निकाली। यह यात्रा चंदौरी रोड स्थित उनके आवास से प्रारंभ होकर काली बाड़ी चौक, मकतपुर, शांति भवन रोड और टावर चौक होते हुए पुनः उनके आवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान वार्डवासियों ने पार्षद का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पुनः विजयी होने पर बधाई दी। इस अवसर पर आरती देवी ने कहा कि लगातार दूसरी बार मिली जीत जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा वार्ड की जनता ने जो जनसमर्थन और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे आभारी हैं। वार्ड की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। आभार यात्रा में हब्लू गुप्ता, पिंटू तर्वे, अमित, तरुण गुप्ता, संजय कुमार, नीतीश आनंद, नितेश गुप्ता, सुनील, अर्चना, रेणु देवी, पिंकी विश्वकर्मा, रेखा देवी, मुन्नी देवी, शीला शर्मा, नेहा गुप्ता और ज्योति गुप्ता सहित कई गण्यमान्य लोग व वार्डवासी उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर पार्षद का अभिनंदन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *