झुंझुनूं | शहर के वार्ड 18 के बाकरा रोड पर स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि वार्ड की पिंकसिटी कॉलोनी व बाकरा रोड पर कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं है और इसकी वजह से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है। कुछ पोल पर नगर परिषद के कर्मचारी स्ट्रीट लाइट ठीक करके चले गए और कई लाइटों को नहीं बदला गया। नगर परिषद में कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। -मोहम्मद बिलाल, वार्ड 18


