वार्ड-2 में मनाया महाशिवरात्रि पर्व, शिवालय में की पूजा-अर्चना

भास्कर न्यूज | बेमेतरा शहर के वार्ड नंबर दो में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया। भगवान शिव की आराधना के लिए सुबह से ही शिवालय में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली। हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। ब्रह्म मुहूर्त से ही जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं। मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया था। इसी प्रकार हर साल की तरह इस साल भी मानपुर में तीन दिवसीय मानस मंडली का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामप्रसाद वर्मा, मधु वर्मा, प्रेम वर्मा, तुषार, राम वर्मा, लखन वर्मा, लेखु वर्म, राजेश वर्मा, कौशल वर्मा, रामखेलावन समेत अन्य भक्त उपस्थित थे। घर में पार्थिव शिवलिंग की पूजा: शहर के सिंघौरी में भी शिवभक्तों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर घर में पार्थिव शिवलिंग बनाकर जलाभिषेक किया गया। साथ ही साथ कई जगह भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। शिक्षक नूतेश्वर चंद्राकर ने बताया कि महाशिवरात्रि की मुख्य कथा के अनुसार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था,जिसे शिव-शक्ति के मिलन के रूप में मनाया जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव पहली बार शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। इस दिन रात्रि में शिव के ज्योति स्वरूप की पूजा की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *