वार्ड-26 के कांग्रेस उम्मीदवार ने लगाया चौकी के बाहर धरना:आरोप- आप कार्यकर्ताओं ने उनके लगाए बोर्ड उतारे; पुलिस ने दिया आश्वासन

पंजाब के अमृतसर में नगर निगम चुनावों के बीच आज सोमवार वार्ड नंबर 26 से कांग्रेस उम्मीदवार संजीव रामपाल ने शिवाला मंदिर चौकी के बाहर धरना लगा दिया। ये धरना दो घंटे तक चला। संजीव रामपाल ने आरोप लगाया कि आज उन्होंने वार्ड 26 में अपने बोर्ड लगवाए थे, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें उतरवा दिया। दोपहर शुरू हुए धरने में पहले उम्मीदवार संजीव रामपाल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। लेकिन जब धरने की जानकारी मिली तो धीरे-धीरे आसपास की वार्डों के कांग्रेस वर्कर भी पहुंचने लगे। संजीव रामपाल ने बताया कि आज उनकी तरफ से पूरी वार्ड में बोर्ड लगाए गए थे। लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसे उतार दिया। पूरा खर्च उनके चुनावी खर्च का हिस्सा है और नियमों अनुसार सभी काम किए गए थे। जबतक आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो ये धरना उठाया नहीं जाएगा। धरना तकरीबन 2 घंटे तक चला। पुलिस के आश्वासन के बाद हुआ प्रदर्शन खत्म, चुनावों के बीच चौकी को घेरे जाने की सूचना सीनियर अधिकारियों तक पहुंची। जिसके बाद संजीव रामपाल के साथ बातचीत का प्रयास शुरू किया गया। संजीव रामपाल ने जानकारी दी कि पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अब आगे कोई भी पोस्टर या बोर्ड को नुकसान नहीं पहुंचाने दिया जाएगा। अन्यथा ऐसे कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *