वार्ड 27 में झामुमो समर्थकों में मारपीट, लाठी चार्ज

भास्कर न्यूज | गिरिडीह नगर निकाय चुनाव के दौरान नगर थाना क्षेत्र के बुलाकी रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्ड 27 के बूथ नंबर 1 और 2 पर दो वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट की घटना हुई। विवाद का कारण मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास बताया गया। घटना में लक्षमी मोहल्ला निवासी सूरज यादव का माथा फट गया और अरुण राम गंभीर रूप से जख्मी हुए। दोनों समर्थक झामुमो के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर एसडीओ श्रीकांत विस्पूते, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और हेडक्वार्टर डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बूथ के बाहर दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आपस में गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। एसडीओ ने पुलिस को लाठी चार्ज का आदेश दिया, जिसके बाद सभी लोग भाग गए। एसडीओ और डीएसपी ने बूथ पर रहकर मतदान करने आने वाले मतदाताओं के आईडी कार्ड और मतदाता पर्ची की जांच शुरू की। इसके साथ ही मुस्लिम बाजार से बुलाकी रोड को सील कर दिया गया। एसडीओ ने बताया कि यह घटना बोगस वोटिंग के प्रयास को लेकर हुई हल्की मारपीट थी और कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है। लोगों ने शांतिपूर्वक मतदान किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *