शाहकोट | आम आदमी पार्टी के ऑब्जर्वर शांति सरूप और ऑब्जर्वर नरेश कुमार शाहकोट शहर के अलग-अलग वार्डों में पार्टी वर्करों से कोऑर्डिनेट कर मीटिंग कर रहे हैं। इसी के तहत शाहकोट के वार्ड 4 और 7 में पुराने और नए वर्करों के साथ मीटिंग करके पार्टी को और मज़बूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर के 13 वार्डों में रोज़ सर्वे करके पुरानी कमेटियों को रिन्यू किया जा रहा है और काम न करने वाले और नकली वर्करों के नाम कमेटियों से हटाकर नए वर्करों को जोड़ा जा रहा है। इस सर्वे की रोज़ाना रिपोर्ट तैयार करके हाईकमान को भेजी जाती है ताकि नई कमेटियों में नए शामिल होने वाले वर्करों को तुरंत पार्टी के काम के लिए तैयार किया जा सके। इसके अलावा पार्टी की तरफ से बनाया गया ऐप डाउनलोड करने का प्रोसेस भी शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर वार्ड नंबर 4 इंचार्ज सरोज ढांड, वार्ड नंबर 8 इंचार्ज राखी मट्टू एम.सी, सोशल मीडिया इंचार्ज रूप लाल शर्मा, टेक्नीशियन प्रदीप पंडित मौजूद थे।


