वार्ड 62, 63 और 64 में गोबर की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए: संजीव अरोड़ा

लुधियाना| राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने नगर निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अरोड़ा ने आगामी डेंगू सीजन से पहले पूरी तैयारी की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने मंगलवार को सर्किट हाउस में नगर निगम के अधिकारियों, एक्सईएन, एसडीओ, जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ चल रहे शहर के प्रोजेक्टों की प्रगति का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान, अरोड़ा ने चंडीगढ़ में चीफ इंजीनियर से बात की और उन्हें एमसी के सभी लंबित प्रस्तावों को मंजूरी देने के निर्देश दिया। उन्होंने दोहराया कि प्रशासनिक देरी के कारण किसी भी शहरवासी को असुविधा का सामना नहीं करना चाहिए। नगर निगम के अधिकारियों को मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए शहर भर में सफाई अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। यदि सक्शन मशीनों या मैनपावर की कमी होती है, तो उन्होंने अधिकारियों से बिना किसी हिचकिचाहट के राज्य या बाहर से आवश्यक संसाधन खरीदने की बात कही। अरोड़ा ने नगर निगम के वार्ड नंबर 62, 63 और 64 में गाय के गोबर से होने वाली परेशानी के पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को समस्या को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए समय पर संग्रह और निपटान उपायों को लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने शहर के सभी इलाकों में व्यापक फॉगिंग और अवरुद्ध सीवरेज लाइनों को तत्काल साफ करने का आदेश दिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों पर तत्काल मरम्मत कार्य की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित स्ट्रीट लाइटिंग व रिफ्लेक्टर लगाने की बात कही। शहर के 300 नगर निगम पार्कों की स्थिति की समीक्षा कर रखरखाव के निर्देश दिए। कहा कि इन पार्कों के रखरखाव की जिम्मेदारी उद्योगपतियों को प्रोत्साहित कर सौंपी जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *