बरमकेला | बरमकेला के सेंट जेवियर्स स्कूल चाटी पाली बरमकेला मे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सत्यभामा मनोहर नायक नगर पंचायत अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि विद्या किशोर चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत बरमकेला, विशेष अतिथि फादर विलियम बेक.एस.जे. प्राचार्य जीवनधारा हां.से.स्कुल मौहापाली मैनजर, स्कूल के प्राचार्य फादर प्रभु नारायण खोल्खो, पालक, बच्चे व अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सभी अतिथियों का बेच लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद स्वागत गीत के माध्यम से नन्हें मुन्हें बच्चों ने सबका स्वागत किया। अभिभावकों, शुभचिंतकों, पुराने विद्यार्थियों एवं दर्शकों की संख्या लगभग 1500 से भी अधिक थी। बच्चों के रंगारंग प्रस्तुति ने अभिभावकों व दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सत्यभामा नायक ने कहा कि शिक्षा इंसान के जीवन मे बहुत अहमियत रखती है शिक्षा से ही मनुष्य के जीवन का सर्वांगीण विकास होता है।


