वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, प्रतिभाओं का किया सम्मान

भास्कर न्यूज | सिरोही समीपवर्ती झाड़ोली स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में वार्षिकोत्सव स्पंदन 2026 का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य श्यामसुंदर व्यास के नेतृत्व रहा। कार्यक्रम में स्कूल की ओर से प्रस्तुत राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त अंग्रेजी ड्रामा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अतिरिक्त नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। स्कूल के भामाशाहों का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। मुख्य द्वार पर बैंड टीम ने सभी अतिथियों को बैंड वादन के साथ सलामी दी और मुख्य स्कूल भवन तक पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान 4 विद्यार्थियों ने प्रोटोकॉल ऑफिसर के रूप में अंत तक अतिथियों की सेवा-सत्कार की जिम्मेदारी निभाई। झाड़ोली के आरएएस अधिकारियों समेत भामाशाहों का सम्मान समारोह के दौरान झाड़ोली के युवा आरएएस अधिकारी परमवीर सिंह, सेजल कुंवर तथा स्कूल के पूर्व स्टाफ सदस्य भैराराम के आरटीएस चयन पर सम्मान किया गया। वाइस प्रिंसिपल राकेश कुमार सोलंकी ने सभी कक्षाओं के सभी टॉपर्स को सिल्वर मेडल प्रदान किए। प्रधानाचार्य व्यास ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल संबंधी उपलब्धियों को सभी के समक्ष रखा। इस अवसर पर भामाशाह शाश्वत मेवाड़ा ने स्कूल के सभी स्टाफ को मोमेंटो के साथ उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया। ममता व्यास को लगातार 9 वर्षों से स्कूल में निशुल्क शिक्षण सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया। रिया गहलोत के बाद दूसरा ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार रिद्धिमा मीणा ने प्राप्त किया। वर्षभर खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों की टीम ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *