लायलपुर खालसा कॉलेज में वार्षिक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष विशेष रूप से शिक्षकों के लिए वॉलीबॉल मैच आयोजित किए गए। जिसमें एलकेसी स्पार्टन और एलकेसी फाइटर टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला हुआ। इन खेलों की शुरुआत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रशपाल सिंह संधू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। इसी कड़ी में महिला शिक्षकों के लिए फन एंड फिटनेस खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें चार टीमों – लूना लायंस, थंडर क्वींस, गोल्डन गॉडेसेस और फियरलेस फेयरीज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में लूना लायंस ने 10 मिनट 45 सेकंड में खेल समाप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि फियरलेस फेयरीज़ ने दूसरा और थंडर क्वींस ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं और प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रिंसिपल संधू और डीन स्पोर्ट्स डॉ. एसएस बैंस ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया।


