बालोद| अर्जुन्दा तहसील कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नंदकुमार देशमुख (52 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मंगलवार को नंदकुमार बाइक से अर्जुन्दा जा रहा था। इस दौरान तहसील कार्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक से गिरने से गंभीर चोट लगी थी। घटना के बाद राजनांदगांव के अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। अर्जुन्दा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।