अंबिकापुर | पत्नी व बेटे के साथ बाइक में कोरबा से बगीचा जा रहा एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। सोमवार को पत्थलगांव एनएच में सीतापुर के कपाटबहरी के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कोरबा निवासी प्रमोद कुमार, उसकी पत्नी बसंती व चार का बेटा सड़क पर फेंका गए और घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। पत्नी व बेटे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रमोद का ससुराल बगीचा में है। ससुराल में किसी की मौत हो गई। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने वह बाइक में सोमवार को पत्नी व बेटे के साथ ससुराल जा रहा था। इसी बीच ये हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


