वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

राजनगर| राजनगर-हाता-चाईबासा के एनएच-220 पर मुरुमडीह के समीप बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। यह हादसा सड़क किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त हाइवा से टकराने से जमशेदपुर के टुइलाडुंगरी निवासी 45 वर्षीय संजीव कुमार प्रधान की मौत हो गई। घटना शाम लगभग सात बजे की बताई जा रही है। वह बाइक से चाईबासा की ओर से राजनगर की दिशा में आ रहे थे। राजनगर| हाता-चाईबासा मार्ग पर बालियासाई पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका प्रखंड अंतर्गत खैरपाल निवासी 55 वर्षीय दोना राणा के रूप में हुई है। घायल पत्नी सविता राणा (50 वर्ष) का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोना राणा अपनी पत्नी सविता राणा के साथ बाइक से ओडिशा के कारंजिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान राजनगर थाना क्षेत्र के बालियासाई पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *