राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत भीलवाड़ा में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से एक विशेष जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का उद्घाटन आज एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया ने रीबिन काट कर किया।यह प्रदर्शनी 31 जनवरी तक रहेगी और इसके माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।पूरे जनवरी माह में चलने वाली इस प्रदर्शनी में पोस्टर ,बैनर ,फ्लेक्स और ट्रैफिक पुलिस के द्वारा लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी इस दौरान की जाएगी। यातायात नियमों का पालन अवश्य करें एडीएम प्रतिभा देवठीया ने बताया कि आज सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है,जिसमें पुलिस विभाग,परिवहन विभाग और प्रशासन के साथ ही अन्य डिपार्टमेंट के माध्यम से सभी वाहन चालकों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। मेरा भीलवाड़ा के सभी टू व्हीलर और फोर व्हीलर के ड्राइवर से अनुरोध है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें नियमों का पालन करने से वो खुद भी सुरक्षित रहेंगे ओर सड़क पर चलने वाले ओर लोग भी। सड़क सुरक्षा सप्ताह से महीना किया ताकि जागरूकता आए जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा पूरे माह आयोजित किया जाएगा बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह बहुत ही अनिवार्य हो गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी मिले, जागरूक किया जाए। इसी क्रम में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था उसकी अवधि बढ़ाकर अब उसे पूरे माह के लिए आयोजित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के लिए जागरूक किया जा सके, प्रदर्शनी देखकर लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे। ध्यान रखें घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है एएसपी पारस जैन ने बताया कि आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीएम, डीटीओ और पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया है। इस के माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा । उन्हें कहा की जीवन काफी अनमोल है, जब हम सड़क पर निकलते हैं तो हमें ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करना चाहिए क्योंकि घर पर कोई इंतजार कर रहा है। मेरा सभी से निवेदन है कि ट्रैफिक रूल्स और रेगुलेशन का बहुत अच्छे से पालन करें ताकि किसी भी तरह की कोई सड़क दुर्घटना ना हो। ये जो प्रदर्शनी लगाई है इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें ओर नियमों को सीखें।


