वाहन पार्किंग के ज्यादा रुपए वसूलने पर विवाद, मारपीट

झालावाड़| जिला एसआरजी अस्पताल में वाहन पार्किंग के लिए ज्यादा रुपए वसूलने की बात पर पार्किंग संचालकों ने मरीज के परिजनों से मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। शनिवार को मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि 13 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जिला एसआरजी अस्पताल में संचालित वाहन पार्किंग के कुछ व्यक्ति अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज के परिजनों के साथ पार्किंग के लिए ज्यादा रुपए वसूलने की बात को लेकर अभद्रता कर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने संज्ञान लेकर जांच करवाई और मुकदमा दर्ज कर मरीज के परिजनों के साथ मारपीट करने करने वाले जामा मस्जिद के पास नाल मोहल्ला झालावाड़ निवासी विक्की जोशी उर्फ विजय व संजय कॉलोनी निवासी आशीष उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया गया। दोनों आदतन आरोपी मरीज के परिजनों से मारपीट करने वाले दोनों आदतन आरोपी है। आशीष के खिलाफ मारपीट व छीनाझपटी का एक मामला दर्ज है। जबकि विक्की जोशी गंभीर प्रवृति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ 5 मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या का प्रयास, लूटपाट, मारपीट, चौथ वसूली के दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *